Breaking News

दाम बांधो नीति लागू करे सरकार, गरीबों के लिए फ्री मोबाइल सेवा की हो व्यवस्था- अखिलेश यादव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के अन्य राज्यों की तरह ही उत्तर प्रदेश लॉकडाउन है। हालांकि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं जैसे दवा, सब्जी, दूध और राशन की दुकाने खुली हुई हैं। इसी बीच राज्य के तमाम हिस्सों से इनके दाम बढ़ने की खबरें भी आ रही हैं। इसी पर राज्य के पूर्व मुख्मयंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से दाम बांधो नीती लागू करने की मांग की है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इसमें उन्होंने दाम पर काबू करने से लेकर फोन कंपनियों से गरीब लोगों के लिए फ्री सेवा देने की मांग की। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कहा, ‘कोरोना के खतरे को भांपकर जिस प्रकार जनता घर से न निकल कर सहयोग कर रही है, वो सराहनीय है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वो आवश्यक वस्तुओं ‘दूध, अनाज, सब्जियों व मरीजों के लिए फल व दवा’ के बेतहाशा बढ़ते मूल्यों पर लोहिया जी की ‘दाम बांधो’ नीति लागू करके अफरातफरी मचने से रोके।’

सपा अध्यक्ष ने अपने अगले ट्वीट में मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मजदूरो/कामगारों के पास प्रीपेड मोबाइल फोन है और वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर रिचार्ज नहीं करा पाए तो क्या होगा। ऐसे समय में बातचीत बहुत जरूरी है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार और फोन कंपनियां गरीब लोगों के लिए फ्री/सब्सिडी सेवा की शुरुआत करेंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे हर व्यक्ति के लिए प्रोटेक्शन किट उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘सरकार कोरोना की जांच, इलाज व देखरेख में लगे चिकित्सकों को ही नहीं बल्कि नर्स, वार्ड-स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, ऑपरेटरों, ऑफिस-एडमिन स्टाफ, स्वच्छता व सुरक्षाकर्मियों को भी तुरंत प्रोटेक्शन किट उपलब्ध कराए, जिससे कि वे शारीरिक व मानसिक रूप से सुरक्षित महसूस करते हुए सेवाएं दे सकें।’

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …