Breaking News

प्रियंका गांधी बोलीं, जनता की मदद के लिए जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस को जनता की मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह समय मानवता की सेवा और राष्ट्रभक्ति की सच्ची भावना को जीवन में उतारने का वक्त है। ये निर्देश उन्होंने सभी जिला व शहर अध्यक्षों को पत्र के माध्यम से दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि हर ब्लाक/वार्ड के चुनिंदा साथियों को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें ताकि हर ब्लाक/वार्ड की स्थितियों की जानकारी मिलती रहे। किसी व्यक्ति में बीमारी के लक्षण दिखते ही उसे जांच करवाने के लिए प्रेरित करें और तुरंत विभाग को सूचित करें जिससे तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो सके। पीड़ित और उसके परिवार को इस वायरस की सही जानकारी और इससे बचने के नियमों की जानकारी व्हाटसप या फोन कॉल से दें और ब्लॉक-वार्ड के बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों की लिस्ट बनाएं और उनकी खास मदद करें।

प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा है कि आपका प्रयास रहना चाहिए कि गलत जानकारी और अफ़वाहों से जनता में दहशत न फैले। आपकी सुविधा के लिए सरकार के हर निर्देश और अन्य वैज्ञानिक और स्वास्थ से संबंधित सही जानकरियां हमारी सोशल मीडिया की टीम लगातार पहुंचाती रहेगी। उन्होंने कांग्रसियों को सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन, कर्फ़्यू, सोशल डिस्टेंसिग और अन्य निर्देशों का सख्ती से पालन करने और इसे लागू करवाने में प्रशासन की पूरी मदद करने के निर्देश भी दिए हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …