
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उस पर कोरोना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। साथ ही सरकार को याद दिलाया कि भूख का आइसोलेशन नहीं हो सकता। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह तंज किया। ट्वीट में कहा गया कि कोरोना का ‘राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे मूल मुद्दों से ध्यान हटता है और सरकार से पूछे जानेवाले सही क्वारंटाइन, स्क्रीनिंग, संक्रमण की जाँच, इलाज तथा दूध-दवाई, सब्ज़ी-खाद्यान्न की आपूर्ति जैसे उचित प्रश्न पीछे छूट जाते हैं। सरकार याद रखे ‘भूख का आइसोलेशन नहीं हो सकता।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !