
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: प्रदेश में जल्द ही 14 लैबोरेट्री शुरू हो जाने के बाद कोराना वायरस की मरीजों की प्रतिदिन दो हजार जांच होने लगेंगी। ये लैबोरेट्री वायरस संक्रमितों की पुष्टि भी करेंगी। यह जानकारी देते हुए संचारी विभाग के संयुक्त निदेशक डा. विकासेन्द्रू अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि अभी तक लखनऊ केजीएमयू में 300, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 115, बीएचयू में 300, मेरठ में 115, पीजीआई लखनऊ में 200, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 230, सैफई संस्थान में 115, झाँसी मेडिकल कॉलेज में 50 और लखनऊ के कमांड अस्पताल में 100 जांचें प्रतिदिन हो रही हैं। इस तरह अभी तक 1525 जांचें हो रही हैं। डा. अग्रवाल ने बताया अब पांच अन्य चिकित्सा संस्थानों में 475 कोरोना वायरस की जांचे एक हफ्ते के अंदर होना शुरू हो जाएंगी। इनमें प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में 50, आगरा मेडिकल कॉलेज में 50, सुपरस्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज नोएडामें 50, लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में 125 व बरेली के आईवीआरआई संस्थान में 200 जाँच होने लगेंगी। इस तरह 14 लैब में 2000 जांच प्रतिदिन होने लगेंगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !