Breaking News

जनता में असमंजसता और आशंका को दूर करे सरकार, रिटर्न्स फाइल करने वालोंं को दे राहत : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मांग की है कि कोरोना संकट के मद्देनजर सरकार स्पष्टीकरण जारी करे। अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना के कारण जनता में व्याप्त असमंजसता व आशंका दूर करने के लिए सरकार को तुरंत एक स्पष्टीकरण देना चाहिए कि वो कोरोना के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का स्वयं भी पालन कर रही है व जनता को भी जागरूक कर रही है व उसके अनुसार इंतज़ाम भी कर रही है।

अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि देश के कारोबारियों, वेतनभोगियों और चार्टर्ड अकाउंटेंटो पर कोरोना के अलावा वित्त वर्ष के अंतिम सप्ताह का भी दबाव है. सरकार को तत्काल बिना किसी अतिरिक्त दण्ड व शुल्क के कर व रिटर्न संबंधी अतिरिक्त समय व नियमों में ढील की घोषणा करनी चाहिए व करदाताओं को सरकारी भय से मुक्त करना चाहिए

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …