Breaking News

सही सूचना के लिए अखबार जरूर पढ़ें: डिप्टी सीएम

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों व असत्य सूचनाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोगों से अपील जारी की है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि इस वक्त सोशल मीडिया के जरिए तरह-तरह की अफवाह फैलायी जा रही हैं। इसके तहत तरह-तरह के तर्क और संदेश प्रसारित हो रहे हैं, जिनकी प्रमाणिकता नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि लोग समाचार पत्र जरूर पढ़ें, क्योंकि अखबार में प्रकाशित खबर ही प्रमाणित होती है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी तरह का मैसेज आगे प्रसारित करने से बचें, यह देखें कि समाचार पत्र उसके बारे में क्या कहता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाचार पत्रों के प्रबंधन ने सरकार को आश्वस्त किया है कि प्रिन्टिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में सुरक्षा के हर प्रयत्न किए जा रहे हैं। लिहाजा समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर ही भरोसा करें।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …