लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लोग कोरोना और कानून-व्यवस्था के संकट से लोग बुरी तरह पीड़ित और आतंकित है। प्रदेश में जो हालात हैं उसमें मुख्यमंत्री तो सिर्फ बयान देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उनकी टीम-इलेवन का भी अब अता-पता नहीं रहता है। कोरोना और अपराध दोनों को रोकने में भाजपा सरकार अक्षम है। इस सत्य को सरकार को स्वीकार करना चाहिए।अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में दो मंत्रियों की कोरोना से दुःखद मौत हो चुकी है। भाजपा सरकार में अपराधिक घटनाएं भी थम नहीं रही है। पुलिस बेगुनाहों, लाचार लोगों पर हाथ उठाने लगी है क्योंकि बाहुबली नेताओं और गुंडों के आगे वह असहाय बन जाती है। अपराध और शासन के गठजोड़ ने पूरे प्रदेश को बदनाम कर दिया है।लखनऊ में शनिवार, रविवार को 1485 लोगों को संक्रमण हुआ और 25 मरीजों ने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश में रविवार तक कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 54 हजार 515 हो गई। कल तक कुल 2449 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। स्थितियां दिन प्रतिदिन गम्भीर होती जा रही हैं। सरकार का घटनाओं पर मूकदर्शक बने रहना खतरनाक है। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। स्वयं स्वास्थ्यकर्मी भी उसकी चपेट में आ रहे हैं। जांच रिपोर्टों को लेकर अक्सर विवाद होते हैं। कोरोना पाजिटिव मरीजों के इलाज की अभी तक कोई सुचारू व्यवस्था नहीं बन पाई है।
Check Also
“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …
लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …
मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !