
मुकेश कुमार (लखनऊ) :: राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गाँव में मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट जिसमें एक महिला गम्भीर से घायल हो गई और वह ट्रामा सेंटर में जिंदगी मौत के बीच लड़ रही है वही स्थानीय पुलिस की मेहरबानी के चलते हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। यह पूरा मामला है चार अगस्त दोपहर दो बजे का जहां सार्वजनिक रास्ते की ओर दरवाजा खोलने को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था। इसी क्रम में चार अगस्त को सुवह से ही विपक्षी पार्टी गाली गलौज कर रही थी। पीड़ित पक्ष ने 100 नंबर डायल कर पुलिस से शिकायत की थी। और पुलिस के जाते ही दोपहर दो बजे विपक्षियों ने पीड़ित के घर धावा बोल दिया और पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया की विपक्षी- अजीत यादव , बाबू यादव,व हिमांशू यादव, विनोद यादव व महिलाओं ने धावा बोल कर घर में घुस कर लाठी डण्डों से जमकर पिटाई की और पीड़िता ने यह भी बताया की मेरे परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिसमें रेनू यादव, किशन कुमार, प्रीती यादव गम्भीर रुप से घायल हो गये और घायलों को 108 नं० एम्बूलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोजनी नगर लाया गया। और और वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने कहा की पहले रिपोर्ट दर्ज कराएं उसके बाद इलाज किया जाएगा और घायलो के परिजन बंथरा थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पुहॅचे तो पुलिस द्वारा अभ्रद्र व्यवहार किया गया। उधर घायलों की विगड़ती हालत देख डाक्टरों द्वारा घायलों को रात में ट्रामा सेंटर भेजा दिया गया। पुलिस ने अभी तक मेडिकल नहीं कराया। 2 बजे दिन की घटना है। पुलिस उल्टे पीड़ित पक्ष को धमकाती रही है। मामला सी० ओ० कृष्णानगर के संज्ञान में आने के बाद मामले का मारपीट की धाराओं में देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने पूर्व में उच्चाधिकारियों से विवाद की शिकायत की थी। पुलिस ध्यान देती तो आज यह घटना नहीं होती। ट्रामा सेंटर में पूरी रात इलाज व जाँच के बाद घायलों को आज अपराहन डिस्चार्ज कर दिया गया। और घायलों में रेनू यादव आब होश में है किन्तु बोलने में अभी असमर्थ हैं। जिसके चलते पीड़ित पक्ष ने एहतियात के लिए रेनू यादव को लोकबन्धु में भर्ती कराया है। वहीं विपक्षी खुलेआम घूम रहे हैं। स्थानीय पुलिस आरोपियों को दे रही है संरक्षण
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !