कुरुक्षेत्र के गांव रावा में लिव-इन रिलेशन को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पार्टनर और दो बच्चों को जबरन घर से उठा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी 15 साल पहले हो चुकी थी और उसके तीन बच्चे हैं। करीब 6 महीने पहले वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी। दोनों ने कोर्ट में जाकर अपने रिश्ते का इकरारनामा भी बनवाया था।
मामला तब और बढ़ गया जब महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस की मौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कही और मामला शांत हो गया।
लेकिन 4 मई को पंचायत बैठी और बच्चों को लेकर समझौता हुआ। बच्चों को महिला और उसके पार्टनर के पास ही रहने दिया गया।
दो दिन बाद अचानक हालात बदल गए।
आरोप है कि महिला का पति अपने परिवार और कुछ लोगों के साथ घर पहुंचा और झगड़ा करने लगा। इसके बाद महिला और दो बच्चों को जबरदस्ती अपने साथ ले गया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस दौरान घर की महिलाओं के साथ मारपीट की गई और गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा गया।
जाते समय आरोपियों ने जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।
अब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और जांच शुरू हो गई है।
यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !