Breaking News

किसानों की समस्याओं पर ‘हिंदुस्तान किसान मंच’ की बैठक, 17 मुख्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

माल/लखनऊ (रामकिशोर रावत) : हिंदुस्तान किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंच के प्रदेश सचिव की बाग में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं के विषय में विस्तृत चर्चा हुई।

माल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर हिंदुस्तान किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने नहर की कोठी के समीप मंच के प्रदेश सचिव भास्कर सिंह की बाग में अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने एवं इनकी निस्तारण के लिए विषय में चर्चा की किसानों की समस्याओं में 17 बिंदुओं को मुख्य मुद्दा बनाया गया जिसमें शासन द्वारा गरीब किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं भ्रष्ट सरकारी तंत्र के कारण किसानों को नहीं मिल पा रही हैं बड़े-बड़े उद्योगपतियों का हजारों रुपए कर्ज की माफी कर दी जाती है जबकि किसानों का कर्ज माफ आपदा में भी नहीं दिया जाता है।

वहीं किसान जब फसल पैदा करते हैं तो क्षेत्र की अधिकांश नहरे सूखी पड़ी रहती हैं इतना ही नहीं राजकीय नलकूप भी विभिन्न तकनीकी कमी के कारण बंद रहते हैं इसी प्रकार की अहम समस्याओं के विषय में चर्चा हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने इन समस्याओं से जल्द छुटकारा दिलाने का वादा किया।इस मौके पर हिंदुस्तान किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत तिवारी जिला संयोजक कपिल द्विवेदी जिला प्रभारी राधा कृष्ण एवं सदस्य टीनू शुक्ला धर्मेंद्र सिंह रवि दिवेदी श्री राम निर्भय सिंह गुड्डू शुक्ला सहित क्षेत्रीय किसान मौजूद थे।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …