
सन्दीप जायसवाल : लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला अध्यक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।इसके साथ ही कांग्रेस व समाजवादी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के द्वारा धारा 370 35(ए)को हटाने का विरोध करने पर शनिवार को जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने जिले की ओर से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर इन पार्टियों पर पाकिस्तान की मदद करने का आरोप लगाया है।पत्रकार वार्ता कार्यक्रम हरदोई रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।इस अवसर पर रामनिवास यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में अब धारा 370,35(ए)के खत्म होने से भारत अखंड बना है।इस धारा की वजह से जम्मू कश्मीर का समुचित तरीके से विकास नहीं हो पा रहा था महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखा जाता था।उद्योग धंधे नहीं लग पा रहे थे।गरीबी में लोग जी रहे थे।केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ वहां की जनता को नहीं मिल पा रहा था।सरकारी नौकरियों से वहाँ के युवा वंचित थे।अनुसूचित वर्ग व पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा था।सफाई कर्मी से ऊपर की नौकरी मिलना मुश्किल थीं।जम्मू कश्मीर के सिर्फ दो से तीन परिवार ही राज करते थे जो वह करते थे वही होता था।धारा 370 के हटने से वहां की महिलाओं को समान अधिकार मिलेगा,पिछड़े वर्ग के लोगों को जैसे पूरे देश में 27% आरक्षण मिलता है अनुसूचित वर्ग के लोगों को 23% आरक्षण मिलता है।उसी प्रकार जम्मू कश्मीर और लद्दाख के निवासियों को अब आरक्षण मिलेगा,इसके अलावा जम्मू कश्मीर की वह महिलाएं जो देश के अन्य हिस्से में विवाह कर लेती थी।इस धारा की वजह से उनके अधिकार जम्मू कश्मीर में समाप्त हो जाते थे।अब ऐसी महिलाओं को भी देश के अन्य महिलाओं की तरह समान अधिकार प्राप्त होंगे,केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ वहां के लोगों को भी मिलेगा।धारा 370 के हटने से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देशभक्तों के सपनों को पूरा कर सच्ची श्रद्धांजलि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने दी है।उन्होंने कहा जिन पार्टियों ने 370 को खत्म करने में अपना समर्थन दिया है वह धन्यवाद की पात्र हैं।वही समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने धारा 370 के खत्म करने का विरोध कर कहीं न कहीं पाकिस्तान की भाषा बोलकर उसका समर्थन किया है।भारत की जनता उन सभी दलों को सबक सिखाएगी जिन्होंने धारा 370 के हटने का विरोध किया है।जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि पाकिस्तान धारा 370 के हटने का विरोध कर रहा है वही काम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं,इससे पाकिस्तान को मदद मिल रही है।जबकि सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी ने इस मामले में सरकार का समर्थन किया है इसलिए वह धन्यवाद के पात्र है।रामनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष को संविधान की पूर्ण जानकारी न होने की वजह से अनाप सनाप बयान बाजी कर रहे हैं।उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने पर खुशी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला की ओर से 50 हजार धन्यवाद पत्र केंद्र सरकार को भेजने की बात कही है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के साथ जिला मीडिया प्रभारी अरविंद यादव, जिला मंत्री हंसराज लोधी,जिला सह मीडिया प्रभारी विजय मौर्य,के सरोजनीनगर प्रभारी सुशील कुमार लोधी,जिला कोषाध्यक्ष दयाराम कश्यप,विधानसभा मलिहाबाद संयोजक मूलचंद यादव,मंडल अध्यक्ष काकोरी रविराज लोधी,मंडल अध्यक्ष मलिहाबाद अरविंद शर्मा,सहकारी संघ सभापति केशरी राव धारा सिंह यादव,महामंत्री मलिहाबाद जितेंद्र अवस्थी,उपाध्यक्ष सन्दीप जयसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !