Breaking News

सपा शासन में भर्ती होती थी तो झोला लेकर शुरू हो जाती थी वसूली : योगी

– कहा-ढाई साल में पारदर्शी तरीके से 2.81 लाख की भर्ती की 


राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधान परिषद में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए सपा का जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में भर्तियों का विज्ञापन आता था तो कुछ लोग झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ते थे। उनकी सरकार ने ढाई साल में पारदर्शी तरीके से 2.81 लाख भर्तियां कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना चौथा बजट युवाओं को समर्पित किया है। पांच लाख करोड़ से अधिक का यह बजट न सिर्फ आकार में बड़ा है, बल्कि राज्य की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला बहुत ही संतुलित बजट है। प्रदेश सरकार के पिछले तीन वर्षों के बजट का ही परिणाम है कि प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी हुई है। आगे इसमें और भी बढ़ोत्तरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा सपा के शासनकाल में हुए भर्तियों में भ्रष्टाचार से आहत थे। उनकी सरकार ने पारदर्शी नीति बनाकर भर्तियां शुरू कीं। अकेले पुलिस विभाग में 1.37 लाख सिपाहियों तथा बेसिक शिक्षा में 41500 शिक्षकों की नियुक्तियां हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पीएसी की 54 कंपनियां समाप्त कर दी थीं, उनकी सरकार ने न सिर्फ उन्हें बहाल किया बल्कि तीन महिला पीएसी बटालियन भी बनाई।

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष अहमद की तारीफ करते हुए भी सपा पर हमला किया।उन्होंने कहा-‘नेता प्रतिपक्ष पुलिस सेवा में थे तो अच्छे थे। एक सही व्यक्ति गलत पार्टी में चला गया। वह गलत संगत में पड़ गए। सपा के शासनकाल में मंत्री रहते हुए भी वह चुपचाप सब देखते रहे। सपा के शासनकाल में ऐसी कोई संस्था नहीं बची, जिस पर हमला नहीं बोला गया। न्यायपालिका, कार्यपालिका व मीडिया के साथ-साथ रामभक्त भी सपा के हल्ला बोल का शिकार हुए। मुख्यमंत्री की इन टिप्पियों पर सपा की तरफ से एतराज भी किया गया। सपा के नरेश उत्तम पटेल, उदयवीर सिंह, राजपाल कश्यप व लीलावती कुशवाहा ने कहा कि यह बजट भाषण नहीं है। यह सपा को बदनाम करने की कोशिश है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के लोग अपने नेता प्रतिपक्ष की ही तारीफ नहीं सुन पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ के सांसद रहे हैं,अखिलेश यादव वर्तमान में वहां के सांसद हैं लेकिन आजमगढ़ का विकास उनकी सरकार कर रही है। आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा गया और वहां विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट भी स्थापित किया जा रहा है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …