Breaking News
Home / Uncategorized / पार्षद की शह पर हुआ अवैध कब्जा हटाया गया

पार्षद की शह पर हुआ अवैध कब्जा हटाया गया

सुखलाल (लखनऊ) :: गुड़म्बा स्थित शंकरपुरवा में आज नगर निगम दस्ते ने अभियान चलाकर 24 हजार वर्ग फुट जमीन का कब्जा खाली कराया गया है। जिसमें बताया गया है कि शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के पार्षद पंकज मिश्रा की शह पर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत के बाद कई बार नगर निगम ने उस कब्जे को छुड़ाना चाहा था लेकिन उस कब्जे पर जब भी नगर निगम पहुंचा तो निराशा लेकर ही वापस लौटना पड़ा। वहीं नगर आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी के साथ ही एसएसपी को भी पत्र लिखकर पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी की मांग की थी। वहीं आज शनिवार की सुबह नगर निगम दस्ता भारी पुलिस बल के साथ गुड़म्बा स्थित शंकरपुरवा पहुंचकर अभियान चलाया है और उस कब्जे को पार्षद के चंगुल से छुड़वाया है।

वहीं नगर निगम अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज नगर निगम की टीम ने शंकरपुरवा में 24 हजार वर्ग फुट की जमीन पर हुए अवैध को हटवाया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सुनील यादव द्वारा 2016 से इस जमीन पर कब्जा किया गया था जिसपर अभियान चलाया था लेकिन सुनील यादव बुलडोजर के आगे लेट गया था और उसके घर की महिलाओं ने छत से कूदने की धमकी भी दी थी। साथ ही कहा है इस अवैध कब्जे की शिकायत 2016 से मिल रही थी और 2017 में सुनील यादव के खिलाफ एंटी भू-माफिया के सम्बंध में मुकदमा भी दर्ज हुआ है और आज पुलिस बल और पीएसी की मदद से ये अभियान चलाया गया है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

सूरत में सनसनी: मंदिर के बाथरूम में मिलीं दो कॉलेज छात्राओं की लाशें, इंजेक्शन मिलने से आत्महत्या की आशंका

गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। …

धूल छंटी तो सामने था मौत का मंजर: महोबा हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बिखरीं जिंदगी, तीन महिलाओं की मौत, कई बच्चे हुए अनाथ

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुआ एक सड़क हादसा ऐसा दर्द छोड़ …

उत्तर प्रदेश के कासगंज में खौफनाक पारिवारिक त्रासदी: पिता ने तीन मासूमों को जहर दिया, पत्नी का गला रेता, फिर खुद झूला फंदे पर — गरीबी ने पूरा परिवार निगला

शनिवार को अमांपुर कस्बे से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर …