मोहनलालगंज/लखनऊ ( सूरज अवस्थी ) : तहसील मोहन लाल गंज सहित उसमे लगने वाले समस्त गांवो व कस्बो में 73तवे स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व व भाई बहन के पावन रिश्ते का पर्व बहुत ही हर्षोउल्लाश के साथ मनाया गया । कस्बा मोहन लाल गंज के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया व सांस्कृतिक कार्यकर्मो का आयोजन किया गया , और बाद में सभी विद्यालयों में प्रसाद वितरण व बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए उन्हें पुस्कार के रूप में उपहार भी दिए गए ।
वही कस्बा सिसेंडी में भी सभी स्कुलो में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया । इसी क्रम में निगोहा क्षेत्र व कस्बे के सभी विद्यालयों व सरकारी संस्थानों में भी झंडा रोहण कर प्रसाद का वितरण किया गया । चूकि सालों बाद 15 अगस्त और रक्षा बंधन का पांव पर्व एक साथ होने के कारण सड़को पर व बाजारों में खरीददारी करने वाले लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी । वही राखी की दुकानों में भी खरीददारी करने वाले स्त्री पुरुषों का तांता लगा रहा ।

और जगह जगह देश भक्ति के गाने व बहन भाई के अटूट प्रेम के गाने बजते रहे , और सड़कों पर भी खूब चहल पहल रही । रोड पर निकलने वाले वाहन भी खचाखच भरे नजर आए , काफी महिलाये साधनों के इंतजार में घण्टो सड़क पर खड़ी रही , सरकारी व निजी वाहनों में पैर रखने की जगह नही थी , जबकि रक्षा बंधन के पर्व पर बहनों का किराया सभी सरकारी बसों में माफ था , जिससे सफर करने वाली बहनों के चेहरों पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी , वही भाइयो की सुनी कलाइयों को रक्षा का सूत्र बांधकर व उनका मुह मीठा कराकर भाइयो की दीर्घ आयु की मंगल कामना की , तो भाइयो ने भी बहनों को रक्षा करने का वचन दिया , और उनसे आशीर्वाद लिया और बहनों को तोहफे भी दिए ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
एक तरफ देश की आजादी का पावन पर्व तो दूसरी ओर भाई बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का पर्व रक्षा बंधन का पावन पर्व जहा एक ओर जगह जगह तिरंगा फहरा रहा था वही दूसरी ओर जगह जगह रंग बिरंगी राखियो की दुकान व मिस्ठान की दुकान सजी थी , और देर शाम तक देश की आजादी का पावन पर्व व दूसरी ओर बहन बेटियो का आवागमन कस्बो से लेकर गांवो तक निरंतर जारी रहा , और सभी लोग प्रसन्नचित नजर आए ।
चारो ओर खुशी ही खुशी का माहौल ब्याप्त था , वही प्रशासन ने भी पूर्ण रूप से लोगो की हिफाजत के लिए व अमन , व शांति का वातावरण बनाये रखा और अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए मुस्तैद दिखे , जिससे आने जाने वाले मुसाफिरों को किसी प्रकार का भय नही था । और लोगो ने एक दूसरे को बधाइयां दी । वही रक्षा बंधन के पावन पर्व के पावन सुअवसर पर उतरावा , जैतीखेड़ा , सहित दर्जनों गांवों में दंगलों का भी आयोजन प्रशासन की चाक चौबंद ब्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !