डेस्क : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह की 76 वर्ष की उम्र में कोरोना से मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रो सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों व प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्यधारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व महेंद्र प्रसाद सिंह गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुए थे. वे दोनवारीहाट खुटौना कॉलेज, मधुबनी में मैथिली के प्रोफेसर थे. उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने भी शोक जताया. उन्होंने कहा है कि स्व महेंद्र प्रसाद सिंह पार्टी के मजबूत नेता थे, उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उन्होंने प्रार्थना की है, साथ ही शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.
बता दें कि दिवंगत प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह मधुबनी जिला स्थित नदनियां, ग्राम-एकहरी के रहने वाले थे. वे ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय के सीएमजी काॅलेज, दोनवारी हाट, खुटौना, मधुबनी में मैथिली के एचओडी के पद से अवकाश प्राप्त कर चुके थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !