डेस्क : जदयू की चुनावी तैयारी जोरशोर से चल रही है. 6 सितंबर को JDU अपनी चुनावी रैली की शुरुआत करने जा रहा है प्रदेश के मंत्री संजय झा और अशोक चौधरी के अनुसार पार्टी 6 सितंबर को अपनी पहली रैली की शुरुआत करेगी. इस पहली रैली को सीएम नीतीश कुमार जेडीयू लाइव के नाम एप्प के जरिये संबोधित करेंगे.
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
- सोसायटियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, ऑडिट के बाद भी काम अधूरा तो कार्रवाई तय
अशोक चौधरी ने बताया कि जेडीयू लाइव एप्प का 2 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे. 6 सितंबर को इस एप्प के माध्यम से पहली रैली को संबोधित करेगें. इस दौरान मुख्यमंत्री सीधे प्रदेश के एक लाख लोगों से जुडेंगे.

गौरतलब है कि विपक्ष के तमाम विरोध के बावजूद चुनाव आयोग ने बिहार विधान सभा चुनाव समय पर ही कराये जाने के संकेत दिये है. इसे लेकर चुनाव आयोग द्वारा पिछले दिनों गाइडलाइन भी जारी किया गया था.
चुनाव आयोग के इस संकेत के बाद प्रदेश के सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गये है. नेताओं की ओर से दल-बदल का सिलसिला भी जारी है.सीटों का बटवारा भले नहीं हुआ है लेकिन अभी से संभावित प्रत्याशियों को चुनाव क्षेत्र में भेंज दिया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !