Breaking News

बिहार :: जनता की सेवा के लिए हो पत्रकारिता – डॉ. सिंह

दरभंगा : विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग में पत्रकारिता सर्टिफिकेट कोर्स सत्र-2017-18 के छात्र-छात्राओं को आज समारोहपूर्वक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिया गया। छात्र-छात्राओं ने स्थानीय न्यूज टुडे, दरभंगा में दो सप्ताह का पत्रकारिता का अध्ययनकालीन प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विश्वविद्यालय पत्रकारिता प्रभाग के पूर्व निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह एवं समाजसेवी अशोक मित्तल उपस्थित थे। 

डॉ. सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है और इसी रूप में वह जनता की सेवा कर सकती है। इस अवसर पर उदगार व्यक्त करते हुए अशोक मित्तल ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति के खतरे उठाने की नसीहत दी। समारोह में अध्यक्षीय आसन से पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र ठाकुर ने भारत में पत्रकारिता के जुझारू इतिहास पर प्रकाश डाला और नये पत्रकारों को उनसे सीख लेने की अपेक्षा की।

समारोह के विशिष्ट अतिथि न्यूज टुडे दरभंगा के प्रधान संपादक संतोष दत्त झा ने पत्रकारिता की बारीकियों और व्यावहारिकताओं से छात्र-छात्राओं को रू-ब-रू कराया। आगत अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभानु प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं के साथ ही शोधप्रज्ञ ऋचा कुमारी, शंकर कुमार, हरिओम कुमार, सरोजनी गौतम, पार्वती कुमारी, खुशबू और प्रिया की सक्रिय उपस्थिति थी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *