Breaking News

बिहार :: उपद्रवियों ने खलिहान में लगाई आग, 6 बीघा में उपजे धान की फसल जलकर राख

पटना (संजय कुमार मुनचुन) :  पालीगंज थाना के मख्मिमलपुर गांव में बीती रात असामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया। असामाजिक तत्वों ने मधमा मख्मिलपुर पंचायत के मुखिया देव लगन मोची के खलिहान में आग लगा दी। आगलगी इस घटना में लाखों रुपये के धान के साथ-साथ एक ट्रैक्टर जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात तकरीबन 3 बजे के आसपास अचानक मुखिया देव लगन मोची के खलिहान से आग की लपटे उठने लगी। देर रात हुई घटना के कारण गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। लेकिन जबतक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती खलिहान में रखा सारा धान और ट्रैक्टर पूरी तरह से जल गई।

मुखिया ने बताया कि लगभग 6 बीघा में लगे धान की फसल को खलिहान में रखा गया था। जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। वहीं ट्रैक्टर भी पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अपराधियों के मनोबल काफी बुलंद हो गये है। उन्हें पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *