कानपुर में आईआईटी से मोतीझील तक का काम जुलाई 2021 तक पूरा करें
लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कानपुर व आगरा मेट्रो रेल परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया है। कानपुर में आईआईटी से मोतीझील तक का काम जुलाई 2021 तक पूरा करने को कहा है।मुख्य सचिव मंगलवार को लोक भवन में प्रोजेक्ट मानीटरिंग ग्रुप की बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानपुर शहरवासियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए। पहले कारीडोर के आईआईटी से मोतीझील तक लगभग 9 किमी का काम जुलाई 2021 में पूरा करते हुए नवंबर में रेवेन्यु आपरेशन की तैयारी की जाए।

आगरा में मेट्रो रेल परियोजना को काम जल्द शुरू किया जाए।गंगा के किनारे आर्गेनिक खेतीमुख्य सचिव ने कहा कि गंगा समिति की बैठकें नियमित कराई जाएं। गंगा नदी के किनारे आर्गेनिक खेती, नर्सरी व पर्यटन स्थलों को विकसित कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कराते हुए सक्षम स्तर से अनुमति ली जाए। स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना और नमामि गंगे योजना समेत वाराणसी, मथुरा व अयोध्या में सांस्कृतिक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
श्रीकाशी विश्वनाथ कारीडोर योजना में तेजी लाएंश्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर योजनाओं को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के लिए माहवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए वित्तीय और भौतिक आंकड़ों को हासिल करने को निर्धारित माइल स्टोन के अनुसार कामों में प्रगति लानी होगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सचिव नगर विकास अनुराग यादव आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !