झंझारपुर मधुबनी(डॉ. संजीव शमा) : झंझारपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख नरुआर निवासी प्रो. विवेकानंद मिश्र का दिल्ली में ईलाज के क्रम में असामायिक निधन हो गया । प्रो. मिश्र भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रखर वक्ता के रुप में जाने जाते थे । राजनीति में अपनी छाप छोड़ने वाले प्रो.मिश्र के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्व प्रखंड प्रमुख रहे प्रो.मिश्र के निधन पर पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, भाजपा नेता राजेंद्र मंडल, सईद अनवर,डॉ इन्द्रमोहन झा, प्रो.नारायण जी झा,सुजीत मिश्रा,विजय कुमार सिंह, कैलाश केशरी,संजय कुमार निराला,गुलाम अली,गौतम झा,रमण राय,मो.अतहर, अरशद नदवी,अरुण झा, मनोज चौधरी,सुजीत कुमार कश्यप,श्रवण कुमार झा, ललितेश झा,मणिकांत झा,अनिल झा,रणधीर ठाकुर, बलराम साह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !