Breaking News

नागरिकता संशोधन बिल का विरोध गलत – डॉ संजय जायसवाल।

झंझारपुर मधुबनी(डॉ. संजीव शमा): अनुमंडल के अड़रिया संग्राम में बीते मंगलवार की देर शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बाजार समिति प्रांगण में शानदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल पूर्णिया से एक कार्यक्रम में शिरकत कर पूर्णिया से लौट रहे थे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा, विधान पार्षद सुमन महासेठ भी यहां पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का विरोध गलत है।

भारत को एक सेक्यूलर मुल्क बताते हुए कहा कि यह बिल किसी भी जाति विशेष के विरोध में नहीं है। सबका साथ सबका विकास ही पार्टी का मूल मंत्र है जिसके तहत काम हो रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा के झंझारपुर जिलाध्यक्ष सियाराम साह, मो.सादुल्लाह, नन्दकुमार महतो, आशीष सिंह,मोहम्मद ओबैश,कौशल चौघरी, मो.एजाज,अनवारुल हक, मो.ईशा,कृष्ण कुमार झा, रौशन कुमार झा,अनुरंजन झा,राघव कुमार, निसार अहमद, चंद्रकान्त सिंह आदि मौजूद थे।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …