संजय कुमार मुनचुन : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके चाहने वालों ने 24 घंटे का यज्ञ शुरू कर दिया है.

लोगों को जैसे ही यह खबर मिली है कि लालू यादव पेरोल (Parole) पर रिहा हो सकते हैं उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है और अब वो लोग पूजा पाठ शुरू कर दिए हैं. लालू यादव के एक ऐसे ही प्रशंसक हैं केदार यादव जिन्होंने वैशाली के भगवानपुर में एक यज्ञ का आयोजन किया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !