राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए मिलकर लड़ने का संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी की चपेट में है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियां कर हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें।

प्रियंका गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ अपना एक 59 सेंकेंड का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें प्रियंका गांधी लोगों को कोरोना वायरस से जुडी जानकारी देते हुए इसे फैलने से रोकने की अपील करती नजर रही हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !