Breaking News

LNMU :: ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताहोत्सव’ का होम साइंस डिपार्टमेंट में शुभारंभ, 7 सितंबर को होगा समापन

डेस्क : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग में बुधवार को ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताहोत्सव का उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम 1 से 7 सितंबर तक अवकाश के दिन को छोड़कर मनाया जाएगा।

इस मौके पर गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने अपने ऑनलाइन संबोधन में शोधार्थियों व छात्राओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय के महिला शोधार्थियों व छात्राओं का सर्वांगीण विकास मेरे प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। आज हम ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह उत्सव’ मना रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि यहां की महिला शोधार्थी व छात्राएं हर जगह अपने परचम लहराएं। हम लगातार उनके स्किल डेवलपमेंट पर कार्य कर रहे हैं। शोधार्थियों व छात्राओं की रुचि के अनुसार उनके प्रतिभा को नवआयाम तक पहुंचाने के लिये गृह विज्ञान विभाग कृत संकल्पित है।

इस मौके पर प्रथम सत्र में सबसे पहले ‘मिठाई बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 39 शोधार्थी व छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कच्चा केला का बर्फी, सुगर फ्री पेड़ा, काजू कतली, केला मिल्क शेक, खजूर मखाना खीर, परवल की मिठाई, मखान का लड्डू, आंवले का हलवा इत्यादि बनाया गया।

इस दौरान बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के गृह विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. नीलू सिन्हा व प्रो. रेणु कुमारी का भी ऑनलाइन व्याख्यान हुआ।

दूसरे सत्र में ‘पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता- ‘जीवन के लिये पोषण का आयोजन किया गया जिसमें कुल 19 शोधार्थियों व छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जजेज की भूमिका में इंग्लिश विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणिमा सिन्हा व डॉ. पुनीता झा उपस्थित थीं। इस मौके पर विभाग के सभी शिक्षिका व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *