Breaking News

लखनऊ: पैसे के विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला, आरोपी फरार

राजधानी लखनऊ के त्रिवेणी नगर तीन इलाके में एक युवक को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित राकेश शटरिंग का काम करता है और बुधवार को काम से लौट रहा था। मूंगफली मंडी के पास उसे पड़ोस में रहने वाले बलगर नामक युवक ने रोक लिया।

आरोप है कि बलगर ने राकेश से पैसे की मांग की। राकेश द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपनी जेब से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और राकेश पर छिड़क दिया।

इसके बाद आरोपी ने आग लगा दी, जिससे राकेश गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल राकेश का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पीड़ित की बहन रानी यादव ने अलीगंज थाना में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पहले भी मारपीट की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …