Breaking News

लखनऊ की हवा और खराब हुई, एक्यूआई 164 हुआ

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : लखनऊ की हवा की गुणवत्ता में थोड़ी और खराब आई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्यूआई) में छह प्वाइंट की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) की मॉनीटरिंग में मंगलवार को यहां का एक्यूआई 164 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले सोमवार को एक्यूआई 158 रहा था। लखनऊ प्रदूषित शहरों में 27वें स्थान पर रहा। बुलंदशहर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पर एक्यूआई 277 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकार्ड किया गया। मुजफ्फरपुर दूसरे स्थान पर रहा। यहां एक्यूआई 259 रहा। तीसरे स्थान पर गुवाहाटी(251) रहा। सीपीसीबी की 103 शहरों की मॉनीटरिंग में 15 शहरों की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।

तालकटोरा सबसे अधिक प्रदूषित

शहर का तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित इलाका रहा। यहां पर एक्यूआई 275 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। लालबाग दूसरे स्थान पर रहा। यहां एक्यूआई 188 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। गोमतीनगर(115) तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, अलीगंज(93) चौथे स्थान पर रहा। यहां की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …