लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह) : कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने कानून के राज को अपराधराज में तब्दील कर दिया है। अब अपराधी सीधे कोर्ट में घुसकर गोली मार रहे हैं और जज को अपनी जान बचानी पड़ रही है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जो लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हर रोज ‘अपराधमुक्त प्रदेश होने के तमगे देते हैं, पता नहीं उनकी आंखों में कौन सी धूल झोंकी गई है। असलियत ये है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अपराधियों के हाथ में है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
बढ़ती अफसरशाही लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में बढ़ रही अफसरशाही को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है। बिजनौर में कोर्ट के अंदर हुई हत्या पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पूरे सूबे में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि अफसर जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों तक का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि सत्ता दल के विधायकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा तक के विधायक सदन के अंदर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो यह अंदाजा लगाया जा सकता कि आम जनता का क्या हाल होगा? तानाशाही और अफसरशाही किसके दम पर हो रही है, यह जनता जानना चाहती है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !