Breaking News

सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं – स्वतंत्रदेव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृतव में राज्य की भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 19 से 24 मार्च तक बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।
बैठक में पार्टी संगठन द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठकें आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही आगामी पंचायत के चुनाव व सहकारिता के चुनावों को लेकर भी मंथन हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार 2017 के विधानसभा चुनावों के वक्त जनता से संकल्प पत्र में किए वादों के अनुसार लोककल्याण के लिए काम कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार की उपलब्धियों और राज्य की जनता में भाजपा के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास से विपक्षी दल हताश व निराश हैं। भाजपा के खिलाफ गठबंधन की राजनीति में भी ये दल फेल होते आए हैं। कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि वे सरकार द्वारा जनहित में किए गए काम और विकास के लिए चलाई गई योजनाओं का ब्यौरा लेकर आमजन के बीच में जाएं।


पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों व योजना रचना पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में मण्डल व जिला स्तर पर संगठनात्मक ईकाइयों के गठन का कार्य पूरा हो चुका है। अब पार्टी संगठन की योजनानुसार जिला इकाइयों की कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी। मण्डल व जिला इकाइयों की कार्यसमिति की बैठकें कर संगठन की योजनानुसार आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तय की जाए। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्री उपस्थित रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …