राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मायावती ने बजट को बिना जाने पता किए हुए ही अपनी निराधार प्रतिक्रिया दे दी है। उन्हें पहले बजट को पढ़ना चाहिए था।
श्री खन्ना ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह बजट सभी को महत्व देने वाला है। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, एक्सप्रेस-वे, कानून-व्यवस्था, महिलाओं के साथ ही गांव-किसानों की विशेष फिक्र की गई है। इसके अलावा सबसे बड़ी योजना युवाओं के रोजगार के लिए लाई गई है। युवाओं के लिए रोजगार के लिए हब बनाने का फैसला किया गया है। गांवों में अधिक से अधिक रकम खर्च की जाएगी। मनरेगा का बजट बढ़ा दिया गया है, ताकि ग्रामीण लोगों को रोजगार मिले। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने बड़े ही रूटीन ढंग से सरसरी प्रतिक्रिया दी है, जो निंदनीय है। ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मायावती ने बजट को बिना जाने पता किए हुए ही अपनी निराधार प्रतिक्रिया दे दी है। उन्हें पहले बजट को पढ़ना चाहिए था।
श्री खन्ना ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह बजट सभी को महत्व देने वाला है। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, एक्सप्रेस-वे, कानून-व्यवस्था, महिलाओं के साथ ही गांव-किसानों की विशेष फिक्र की गई है। इसके अलावा सबसे बड़ी योजना युवाओं के रोजगार के लिए लाई गई है। युवाओं के लिए रोजगार के लिए हब बनाने का फैसला किया गया है। गांवों में अधिक से अधिक रकम खर्च की जाएगी। मनरेगा का बजट बढ़ा दिया गया है, ताकि ग्रामीण लोगों को रोजगार मिले। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने बड़े ही रूटीन ढंग से सरसरी प्रतिक्रिया दी है, जो निंदनीय है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
