राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि बजट में जहां प्रदेश के सम्पूर्ण विकास की जमीन तैयार की गई है, वहीं युवाओं की आकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए योजनाओं के पंख भी लगाए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को जनकल्याणकारी और शानदार बजट पेश करने के लिए बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों व शहरों सहित समाज के सभी वर्गों के विकास को समर्पित है। इसके जरिए सशक्त, समृद्ध, सक्षम और सर्वविकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प साकार होगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षुता, प्रोत्साहन योजना और युवा उद्यमिता विकास अभियान से युवा प्रशिक्षण के दौरान आर्थिक मदद पा सकेंगे। वहीं स्वालम्बन की ओर भी बढेंगे। नए विश्वविद्यालयों की स्थापना प्रदेश को शिक्षा का सिरमौर बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के बजट जहां तुष्टिकरण और निजी एजेण्डे तक सीमित रहते थे। वहीं हमारी सरकार का बजट सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का प्रतिबिंब है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !