Breaking News

प्रलोभन देकर या डरा कर किसी का धर्मांतरण कराना महापाप है : राजनाथ सिंह

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। देश के कुछ इलाकों में धर्मांतरण की भी समस्या है। प्रलोभन और भय के आधार पर किसी का धर्मांतरण कराना महापाप। यह कहना है देश के रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का। लखनऊ में एक सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने इसके खिलाफ सामाजिक जागरुकता फैलना को जरूरत बताया।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि जो जिस धर्म का पालन कर रहा है, उसे पालन करने की पूरी आजादी है। जोर जबरदस्ती से या लालच देकर धर्मांतरण करना महापाप से कम नहीं है। इसको कानून और सख्ती के जरिए रोकना आसान नहीं है। इसके लिए जनजागरण अभियान की आवश्यकता है।

राजनाथ सिंह लखनऊ में आयोजित ‘परिवर्तन कुम्भ’ के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि ‘एकल अभियान’ ने शिक्षा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज यह अभियान आंदोलन का रूप के चुका है। रक्षा मंत्री ने सामाजिक विकास की दृष्टि से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी बेहद जरूरी बताया है।समापन समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा वनवासी समाज के युवाओं को सम्मानित किया गया, जो सीमाओं पर रहते हुए राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …