Breaking News

मलिहाबाद में राजमिस्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, ग्रामीण जता रहे जहरीली शराब पीने से मौत का शक

कमलेश वर्मा (मलिहाबाद/लखनऊ) :: रविवार को मलिहाबाद क्षेत्र के एक गांव में  काम पर निकले राजमिस्त्री की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर देवी जी के चबूतरे पर मिलने से हडकम्प मच गया।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालपुर के मजरे गोसा के रहने  वाले किसान गंगाराम मौर्य(45वर्ष)राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले कुछ दिनों से टांड़खेड़ा गांव में चन्द्रभान मौर्य के घर पर काम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक रविवार की सुबह तड़के लगभग 5 बजे गंगाराम अपनी मोटर साईकिल से घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन 10 बजे उनकी लाश टांड़खेड़ा गांव के बाहर देवी जी के चबूतरे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। लाश को देखकर ग्रामीणों में हडकम्प मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार गंगा राम शराब पीने का आदी था।सूत्रों की मानें तो घटना वाली सुबह भी उसने घोला गांव में शराब पी थी उसके बाद काम पर गया था लेकिन चन्द्रभान के घर पर ताला पड़ा था इसलिए काम भी नहीं लगा था।वहीं इस सम्बन्ध में मलिहाबाद प्रभारी निरीक्षक सियाराम वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आ रही है बाकी आगे की कार्यवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। म्रतक के घर मे पत्नी रेखावती व 6 बच्चे हैं जिसमें से जीतू,सोनम,नीलम की शादी हो चुकी है व धर्मेन्द्र,नीतम व पूनम हैं।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …