माल/लखनऊ।क्षेत्र के उमरावल पंचायत में मिशन आजीविका महिला ग्राम संगठन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आंध्र प्रदेश से आई सीनियर सीआरपी महिला कनक महालक्ष्मी तथा हैदराबाद तेलंगाना से वाणी का बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया।उमरावल पंचायत में महिलाओं के सशक्तिकरण तथा जागरूक करने के लिए मिशनआजीविका महिला ग्राम संगठन का चयन किया गया।
अध्यक्ष पद पर सुमित्रा देवी, सचिव गुड्डी देवी को और कोषाध्यक्ष सुशीला देवी उपाध्यक्ष सुनीता साहू , उप सचिव चंद्रावती को तथा समूह सखी के पद पर सुमन को चयनित किया गया।इस मौके पर सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। शकुंतला रावत व रुबीना बानो ,सुखरानी, सरोजनी, किरण सीमा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
