सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: उप मुख्यमंत्री से राजकीय महाविद्यालय खोले जाने की मांग क्षेत्रीय विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर ने की जिससे बालिकाओं को उच्च शिक्षा मिल सके।मोहनलालगंज समाजवादी पार्टी के विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र सौंपकर मोहनलालगंज क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोलने की मांग की क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार भी इस पर बल दे रही है कि पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां आखिर यह सपना कैसे पूरा होगा इसकी मांग काफी लंबे अर्से से की जा रही है

कि मोहनलालगंज से 30 किलोमीटर दूर राजधानी लखनऊ पढ़ने जाने के लिए बालिकाएं मजबूर हैं जिस से अधिकांश गरीब परिवारों की बालिकाएं किराया भाड़ा न हो पाने के कारण पढ़ने से वंचित रह जाती हैं तथा डग्गामार वाहनों से धक्के खाकर कालेज जाना मजबूरी है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इससे क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोलने से गरीब परिवारों के घरों की बालिकाएं भी पढ़ सकेंगी जब बालिकाएं पढ़ेंगे लिखें गी तभी हमारा देश उन्नत पथ पर अग्रसर होगा,इससे मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में भागीदारी निभाएंगी
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !