Breaking News

पूर्व मुख्य मंत्री के जन्म दिवस पर हुआ बृक्षारोपण

राम मोहन गुप्ता (इटौंजा/लखनऊ) :: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस के अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता जयंत सिंह एवं नगर पंचायत महोना के अध्यक्ष इशरत बैग व विदेश पाल यादव के संयुक्त नेतृत्व में ग्राम अमानीगंज के बीकन नाथ पासी किले पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता जयंत सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जी के मुख्यमंत्री काल में पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत काम हुआ था जिसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत बेग ने कहा कि अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में जहां एक और अनेकों विकास कार्य किए गए थे वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बहुत काम किया गया था जिसका परिणाम यह था कि वृक्ष लगाने में प्रदेश का नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ था

इस अवसर पर बीकेटी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विदेश पाल यादव दिनेश सिंह विनीत यादव आयुष खुर्शीद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …