Breaking News

कैथल में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप, मोबाइल शॉप को बनाया निशाना

कैथल जिले के चीका क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। चानना अस्पताल रोड पर स्थित एक मोबाइल दुकान पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक चेहरे ढके हुए थे और जैसे ही दुकान के सामने रुके, उन्होंने बिना किसी देरी के फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और अपनी सुरक्षा के लिए भागने लगे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि उस समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था।

मौके पर पहुंची पुलिस को दुकान के शीशों पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया है, जो आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

दुकान मालिक के पिता सतीश कुमार ने बताया कि उनका बेटा अमन इस दुकान को पिछले दो साल से चला रहा है और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को अमन की शादी है और वह उसी की तैयारियों के लिए बाहर गया हुआ था।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

अंबाला में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए मेगा टीकाकरण अभियान की शुरुआत, हजारों पशुओं को मिलेगा लाभ

अंबाला जिले में पशुपालन को मजबूत बनाने और पशुओं को खतरनाक बीमारियों से बचाने के …

रफ्तार की मार: अंबाला सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की बची जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरियाणा के अंबाला शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को …