Breaking News

Modi 3.O नये मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, यहां देखें पूरी लिस्ट किन मंत्रियों को मिले कौन से विभाग

 

डेस्क। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। PM मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। कुछ मंत्रियों को अपने पुराने विभाग वापस मिल गए हैं, जबकि कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। कैबिनेट मंत्रियों में भी कुछ लोगों के विभाग बदले गए हैं। नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय वापस मिला है। वहीं अजय टम्टा और हर्ष मलहोत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बना गया है। चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मिला है। जबकि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने रहेंगे। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री तो एस जयशंकर विदेश मंत्री फिर से बनाए गए हैं वहीं एक बार फिर गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी अमित शाह को दी गई है।

राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे, लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्हें रक्षा मंत्री का पद दिया गया था।

बिहार के मंत्रियों को कौन सा मंत्रालय मिला:-

चिराग पासवान को फूड प्रोसेसिंग, जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग, गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, नित्यानंद राय को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री, रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री, राज भूषण चौधरी को जल शक्ति राज्यमंत्री और सतीश चंद्र दुबे को खनिज और कोयला राज्यमंत्री का प्रभार मिला है।

 

Advertisement

MP के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि के साथ पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी मिला है। शिवराज सिंह ने विदिशा से 8 लाख 21 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। 2019 में MP से ही नरेंद्र सिंह तोमर के पास कृषि मंत्रालय था।

Check Also

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें कांग्रेस की देन – निर्मला सीतारमण

डेस्क : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। जिससे लोगों …

राजेश्वर राणा ने ललन सिंह से दिल्ली में की मुलाकात, बुके भेंट कर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई

नई दिल्ली : बिहार प्रदेश जदयू के संगठन सचिव सह मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर …

भूकंप के झटके किए महसूस, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.1

डेस्क : राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गये। मिली सूचना के अनुसार …