लखनऊ (कमलेश वर्मा) : लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत कर सरकार गठन के बाद पहली बार मलिहाबाद पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान कस्बे में विजय यात्रा भी निकाली गई।

मलिहाबाद के माल रोड पर भाजपा कार्यालय पहुंचे मोहनलाल गंज लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद कौशल किशोर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया रणदीप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया इस दौरान प्रांगण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने व निष्पक्ष पत्रकारिता करने के चलते वरिष्ठ पत्रकार अजय कान्त,प्रमोद कुमार,आनन्द अवस्थी,विजय शुक्ला,आबिद,सुधीर सैनी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सांसद ने भाजपा कार्यालय से तहसील मुख्यालय तक विजय यात्रा भी निकाली इस दौरान दुकानदारों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं मंगलपुर गांव में स्वागत समारोह में श्री कौशल ने सर्वप्रथम जीत के लिए कार्यकर्त्ताओं की पीठ थपथपाई और कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के फार्मूले पर काम करेगी और इसका प्रमाण है कैबिनेट की पहली बैठक में ही किसानों,मजदूरों व लगभग सभी तबकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करना।

भाजपा नेता दिग्विजय उर्फ लल्ला मौर्य,प्रमोद मौर्य,अनूप मौर्य,राधेश्याम मौर्य,देवी प्रसाद मौर्या,रामचन्द्र मौर्य बख्खाखेड़ा,डॉ अजय मौर्य सहित सैकड़ों मौर्या समाज के लोगों ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख(प्र)अनिल सिंह चौहान,गौसाला प्रबन्धक उमा कान्त गुप्ता,अरविंद शर्मा,पुरवा प्रधान रमेश,सैय्यद खलील अहमद,अखिलेश अवस्थी,मीनू वर्मा,शैलेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्त्ता व नेता मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !