Breaking News

कोरोना से ज्यादा लोग खराब कानून व्यवस्था से दहशत में : अखिलेश

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी से ज्यादा भाजपा सरकार के समय लोग कानून-व्यवस्था की स्थिति में आई भारी गिरावट से दहशत में है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लखनऊ सहित अन्य जनपदों में लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं न होती हों। सपा अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि महिलाओं और बच्चियों का जीवन तो हर क्षण असुरक्षित दिखाई देता हैं।

पुलिस और प्रशासन का अपराधी पर तो बस नहीं चलता है, बस निर्दोष और निहत्थें नौजवानों पर उसका डंडा खूब चलता है।श्री यादव ने कहा कि कोरोना काल में परीक्षा कराने के विरोध में उतरे सपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं खूनी हमला हुआ है। सत्ताधारी अपना दम्भ त्यागकर नौजवानों की मांग सुने।भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष में अंधी होकर काम कर रही है। जब क्लैट की परीक्षा स्थगित हो गई है तो जेईई और नीट की परीक्षा कराने की हठधर्मी क्यों?

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *