Breaking News

प्रणब मुखर्जी शुचिता व पारदर्शिता की प्रतिमूर्ति थे : योगी

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री मुखर्जी सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता और स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।सोमवार को जारी शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे।

राष्ट्र के प्रति श्री मुखर्जी की सेवाओं के दृष्टिगत उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था। प्रणब मुखर्जी के व्यक्तित्व को प्रेरक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक सौम्य और मृदुभाषी नेता थे, जिनका सभी सम्मान करते थे। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में श्री मुखर्जी ने विभिन्न उच्च पदों पर रहते हुए दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *