
राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: जम्मू कश्मीर प्रान्त के बारामूला जिले से भगाकर लायी गयी तीस वर्षीय युवती को बदहवास हालत में भटकता देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने युवती को थाने लाकर उसे नारी निकेतन भेज दिया है। पंद्रह दिन पूर्व जम्मू कश्मीर प्रांत के बारामूला जनपद की रहने वाली तीस वर्षीय युवती उमराव जान को एक ट्रक चालक सिराकत पता अज्ञात अपने प्रेम जाल में फंसकर उसे अपने साथ लखनऊ के माल थाना क्षेत्र की पंचायत गोड़वा के मजरे लोचनखेड़ा गाँव निवासी अपने प्रदौस के घर तीन दिन पूर्व छोड़कर वह भाग निकला। पीड़ित महिला के अनुसार वह बीते तीन दिनों से प्रदौस के घर उसे रखा गया था। महिला का आरोप है कि शुक्रवार दिन में लगभग 12 बजे प्रदौस उसके साथ जोर
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जबरदस्ती करने लगा। युवती किसी तरह से भाग कर घर के बाहर आ गयी रास्तो से अनजान युवती गाँव मे बदहवास हालत में भटक रही थी। तभी कुछ महिलाये युवती के पास पहुच गयी बुरी तरह डरी सहमी युवती ने अपनी आप बीती महिलाओ सहित ग्रामीणों को बतायी तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 100 को दी । सूचना पर पहुची पुलिस ने युवती को अपने साथ थाने ले आयी। युवती के पास उसका आधार कार्ड व अन्य कागजातों के आधर पर पुलिस उसके घर वालो को सूचना कर युवती को नारी संरक्षण केंद्र भेज दिया है। वही पुलिस प्रदौस से थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !