पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : कोरोना संक्रमण के बीच जारी लॉक डाउन में नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. लॉक डाउन में बिहार के 6 अनुमंडलों में नए एसडीओ का पदस्थापन किया गया है. बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इनमें से छह अधिकारियों को एसडीओ बनाया गया है. महुआ के भूमि सुधार उप समाहर्ता कुमार रविंद्र को अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल के पद पर पदस्थापित किया गया है.दलसिंहसराय के भूमि सुधार उप समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार को दलसिंहसराय एसडीओ के पद पर पदस्थापित किया गया है.

वहीं बिहार लोक सेवा आयोग में ओएसडी शैलेन्द्र चंद्र दिवाकर को अररिया सदर का एसडीओ बनाया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी इंद्रवीर कुमार को गया सदर का एसडीओ बनाया गया है. वहीं महनार के भूमि सुधार उप समाहर्ता रामबाबू बैठा को सिवान सदर का एसडीओ का जिम्मा मिला है. ग्रामीण विकास विभाग में ओएसडी सुश्री आरती रक्सौल की अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित की गई हैं .
देखें लिस्ट…


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !