Breaking News

गैर जनपदीय डीजल चलित टैक्सियों पर नहीं हो सकी अब तक कार्यवाही,संचालन जोरों पर

पुलिसिया परमिट पर बेधड़क सड़कों पर भर रहे फर्राटा

विमलेश तिवारी (बीकेटी/लखनऊ) :: जहां एक तरफ जगह जगह सौंदर्यकरण करते हुए नवाबों के शहर का हिस्सा कहा जाने वाला बख्शी का तालाब में पर्यटकों के आवागमन की स्थित में पुरानी प्रारूप को नवीन गति दी जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ विभिन्न स्थानों के वातावरण को साफ स्वच्छ करने के लिए वहां पड़े कूड़ा करकट को बटोरा जा रहा है साफ स्वच्छ हवा की प्राप्ति के लिए धुआं फैलाने वाले वाहनों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कड़ी नजर रखे हुए है लेकिन इसके बावजूद  भी धू-धू करते हुए काले धुआँ के गुब्बार छोड़ने वाले वाहनों से लेकर डीजल चलित टैक्सियों का संचालन बदस्तूर लगातार जारी है।वाहनों के रखरखाव की रिपोर्ट जांचने वाला आरटीओ ही वाहनों के फिटनेस कनेक्शन के नाम पर घोटाला करने में आमदा है। वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले वाहनों में सबसे ज्यादा डीजल चलित टैक्सियों पर कार्यवाही के एवज में खुला आरटीओ और ट्राफिक रुपयों का खेल करते हुए उन पर त्वरित कार्यवाही के नाम पर लीपा पोती करने में लगा है। और यही कारण है कि बख्शी का तालाब व इटौंजा छठा मील समेत तमाम इलाकों में मानकों को ठेंगा दिखाकर लगातार एक तो डीजल चालित वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऊपर से इन वाहनों का गजन पदी कनेक्शन भी देखा जाने लगा यूपी 32(लखनऊ) के परमिट के स्थान पर यहां उन्नाव बाराबंकी व सीतापुर की डीजल चलित टैक्सियां दौड़ाई जा रही हैं जबकि स्थानीय अफसर सब कुछ देखते हुए भी हाथ पर हाथ धरे तमाशाबीन बने ड्यूटी निभाने में ब्यस्त हैं।


बख्शी का तालाब, इटौंजा व छठा मील सहित कई चौराहों पर आबोहवा में जहर घोलने का काम दिनो-दिन जारी है। प्रशासन की कोताही भरी कार्यशैली का एक और मामला इन स्थानों पर देखने को मिलता है जहां धड़ल्ले से डीजल चलित टैक्सियों के संचालन में स्थानीय पुलिसकर्मियों से लेकर थाना परिसर तक मोटी मोटी रकम पहुंचाई जाती है जहरीले काले धुआं  का गुब्बार छोड़ती टैक्सियों के रोकथाम के नाम पर धड़ल्ले से महज 20 से 50 रूपयों तक की वसूली का गोरखधंधा चलाया जाता है। उन पर उचित कार्यवाही ना करते हुए बाकायदा रुपयों के इस खेल की बदौलत डीजल चलित टैक्सियों को रोजाना के संचालन के लिए छोड़ दिया जाता है यही कारण है कि आज तक डीजल चालित वाहनों के संचालन की स्थित जस की तस बनी हुई है।धुआँ के काले गुब्बार में वातावरण अब लोगों के लिए जहर बनता जा रहा है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …