Breaking News

कानपुर में कोरोना वारियर पर हमला करने वालों पर लगाएं एनएसए : योगी

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में कोरोना वारियर्स पर हमले पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा है कि मुट्ठी भर लोग अव्यवस्था फैला रहे हैं। हमला अक्षम्य अपराध है। उन्होंने अधिकारियों को दोषियों पर एनएसए के साथ ही एपेडमिक एक्ट व गैंगस्टर के अलावा आईपीसी की गम्भीर धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा को कोरोना वारियर्स पर हमला बहुत ही शर्मनाक है। दोषियों पर जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वॉरियर्स पर हमला व्यवस्था को चुनौती है। पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी लगातार जान पर खेल कर सेवा दे रहे हैं। किसी भी स्थिति में मेडिकल, सुरक्षा, सफाई कर्मियों सहित कोरोना वारियर्स पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज से प्रतियोगी छात्रों को कुशीनगर लेकर जा रही बस की अयोध्या में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम अयोध्या व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए। सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …