लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधामनमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्य तिथि पर लोकभवन में श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने कहा कि लोकभावन में 25 दिसंबर को अटल जी की 25 फ़ीट की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। अटल जी के नाम पर इंटरनेशनल स्टेडियम का नाम, मेडिकल विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। योगी ने कहा कि 18 आवासीय विद्यालय हम अटल जी के नाम पर बनाने जा रहे हैं।

अटल जी का कहना था कि सिद्धान्त विहीन राजनीति मौत के समान है। अगर मूल्यों की राजनीति नहीं होगी तो समाज को उसका नुकसान उठाना पड़ेगा। अटल जी ने 6 दशकों तक ईमानदारी के साथ आदर्शों की राजनीति की। जम्मू कश्मीर के बारे में अटल जी ने अपनी कविताओं के ज़रिए भाव प्रकट किए। आज जम्मू कश्मीर में जो हुआ वो अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। अटल बिहारी बाजपेयी की पहली पुण्य तिथि से पहले जम्मू कश्मीर पर फैसला करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
योगी ने कहा कि अटल जी का कहना था कि सिद्धान्त विहीन राजनीति मौत के समान है। अगर मूल्यों की राजनीति नहीं होगी तो समाज को उसका नुकसान उठाना पड़ेगा। आज़ादी के लम्बे समय तक देश मे लंबे समय तक राजनीतिक शून्यता थी , लेकिन अटल जी ने उस राजनीतिक शून्यता को खत्म किया औऱ स्थिरता लाए। सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता, ऐसी छाप अटल जी ने छोड़ी है।
वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल जी सशरीर हमारे बीच न सही लेकिन विचारों से हमारे साथ हैं। इतने बड़े पद पर आने के बाद भी अटल जी को अहंकार छू नहीं पाया। अटल जी ने कहा था कि कांग्रेस के लोग आज हमारे ऊपर हंस रहे हों, लेकिन एक दिन भाजपा की 300 से ज्यादा सीटें होंगी आज वही हुआ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !