Breaking News

सीएचसी में नवनिर्मित मातृ एवं शिशु शाखा में ओपीडी सेवाएं शुरू

मोहनलालगंज/लखनऊ ( सूरज अवस्थी) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज में नवनिर्मित मातृ एवं शिशु शाखा में ओपीडी सेवाएं शुरू की गई |
ओपीडी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच एवं परीक्षण किया गया |

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा की उपस्थिति में ओपीडी की शुरुआत की गई डॉक्टर मिलिंद वर्धन ने बताया कि शीघ्र ही प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत की जाएगी | ओपीडी शुरू होने से प्रसूति महिलाओं को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा , समय से इलाज संभव हो सकेगा |

आपको बताते चलें की अभी हाल ही में सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था निरीक्षण के दौरान ओपीडी शुरू कराने का निर्देश दिया था , और आज सोमवार से इसकी शुरुआत भी हो गयी , जिससे ग्रामीण जनता में खुशी की लहर दौड़ गयी , प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व के अन्तर्गत

गर्भवती महिलाओं की जांच एवं परीक्षण किया गया ,जिसमे खून की जांच , बी, पी, की जांच , वजन की जांच आदि प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की होने वाली सभी जांचों के बारे में बताया गया , और गांवो में कार्यरत आशाओ की भी सराहना की गयी , कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक केंद्र मोहन लाल गंज का पूरा स्टाप , व अन्य पीएचसी से आये डॉक्टरों की टीम मौजूद थी । वही मात्र एवं शिशु ग्रह से दर्जनों गांवों से आने वाली महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …