Breaking News

मोहनलालगंज में चलाई गई पडोस युवा संसद…

सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: मोहनलालगंज क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र लखनऊ की जिला युवा समन्वययक सुश्री पुष्पा सिंह जी के निर्देशन में व लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के प्रबंधक अवधेश साहू के  मार्गदर्शन में पड़ोस युवा संसद का आयोजन सरदार पटेल आयुर्वेदिक कॉलेज ,कनकहा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।व अतिथियों को बैच लगा कर स्वागत किया गया जिसमे पहले युवाओं को योग गुरु डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने  योगाभ्यास करवाया  उसके बाद  बाल कल्याण विभाग से संगीता शर्मा जी ने बाल विवाह पर रोक लगाने व शिशुओं ले पालन पोषण की जानकारियां दी व महिला कल्याण विभाग विभाग से महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका शुक्ला जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व डायल

100,1098,1090,181 नंबरों की जानकारी दी सरदार पटेल कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता चतुर्वेदी जी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर चर्चा किया उसके बाद पडोस युवा संसद चला कर युवाओं को अपनी समस्याएं किस तरह से उठानी चाहिए व उनके निदान के लिए उच्च अधिकारियों तक कैसे पहुचा जाए।उसके बाद डॉ एस0 सी0 चतुर्वेदी जी ने युवाओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां दी कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों  को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया व कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया । जिसमे डॉ विकास ,डॉ सौरभ डॉ मृदुला मिश्रा,  व नवचयनित एन0वाई0 वी 0 व युवा मंडलो के सैकङो सदस्य उपस्थित रहे।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)


Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …