Breaking News

वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय नकब चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखनऊ के  आदेश व निर्देश का अनुपालन करते हुए पुलिस महकमा इन दिनों अपराधियो की धरपकड़ अभियान चलाकर कर रहा है , और अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज रहा  है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहन लाल गंज पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज  आर ,के , शुक्ला , के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल गंज जी , डी, शुक्ला , के साथ कस्बा मोहन लाल गंज में गोशाईगंज तिराहे पर संदिग्ध ब्यक्ति वाहन चेकिंग कर रही थी , तभी गोशाईगंज की तरफ से एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर की तेजी से चौराहे की तरफ आयी जिसमे तीन युवक सवार थे और पुलिस टीम को वाहन चेकिंग करते देख हड़बड़ा गए और बाइक घुमाकर पीछे की तरफ तेज रफ्तार में भागने लगे , तभी पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक सवार संदिग्ध युवको का पीछा कर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया । और पकड़े गए संदिध युवको की पुलिस टीम ने मौके पर ही जामा तलाशी ली और उनका नाम व पता पूछा , पुलिस द्वारा ली गयी जामा तलाशी में अभियुक्तो के पास से एक तमंचा 12 बोर मय अदद 2 जिंदा कारतूस एक चोरी की  बाइक बिना नम्बर 14 जोड़ी चांदी की पायल ,एक जोडी सोने की झुमकी , एक अदद चांदी का कमरबंद , 12 अदद चांदी की बिछिया 4 अदद सोने की नाक की कील , बरामद हुए । जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है ।

पकड़े गए अभियुक्तो से पुलिस ने जब उनका नाम व पता पूछा तो तीनों ने अपना नाम व पता नन्हा पुत्र कोलइ निवासी ग्राम गौरा थाना मोहन लाल गंज जिला लखनऊ , व संतोष पुत्र कल्लू निवासी ग्राम पलटिहा मजरा गौरा थाना मोहन लाल गंज ,व अयोध्या पुत्र हेमराज लोधी निवासी ग्राम सौसीरन  खेड़ा मजरा  परवर पूरब थाना मोहन लाल गंज जनपद लखनऊ बताया ,  पुलिस टीम ने अभियुक्तो  को  गिरफ्तार कर बरामद किए गए माल सहित कोतवाली मोहन लाल गंज  ले आयी जहां पर पुलिस टीम ने जब सख्ती से पूछताछ की और तीनों अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास खंगाला तो पता चला कि पकड़े गए तीनो अभियुक्तगण अंतर्जनपदीय नकब जन है । इनके द्वारा हाल ही में निगोहा थाना क्षेत्र में दो नकबजनी को अंजाम दिया गया है , जिनका माल (सोने व चांदी के जेवरात ) बरामद किया गया है , जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये की है । और गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना निगोहा व मोहन लाल गंज में करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है । और इन शातिर बदमाशो की तलाश पुलिस को थी , पुलिस टीम के हत्थे चढ़े शातिर चोरो को उनके द्वारा किये गए अपराधों से रूबरू कराते हुए  अभियुक्त गणों के विरुद्ध कोतवाली मोहन लाल गंज पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया । इन अंतर्जनपदीय नकबजनो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जी , डी , शुक्ला , उपनिरीक्षक मुन्नालाल उपनिरीक्षक सचिन कुमार सिंह , हेड कांस्टेबल भूपेश विक्रम सिंह , कॉन्सटेबल अश्वनी दीक्षित , मो०रईश , व आशीष तिवारी आदि पुलिस टीम शामिल रही ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …