Breaking News

मुजफ्फरपुर में 6 साल के मासूम की गर्दन रेत कर हत्या, शुक्रवार शाम से लापता था पवन

डेस्क : शुक्रवार को दरभंगा में एक युवक की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया था जिसका शव गाछी से मिला जबकि आज शनिवार को ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर से है जहां 6 साल के मासूम की हत्या कर दी गई जिसका शव खेत से मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर में कथैया थाना के प्यारेपुर-हरदी गांव के ग्रामीण चिकित्सक गुड्डू कुमार के अपहृत छह वर्षीय पुत्र पवन कुमार की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई । वह शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे से लापता था। लापता होने से पहले वह अपने दरवाजे पर कैरमबोर्ड खेल रहा था। इसके बाद अचानक लापता हो गया।

 

पवन कुमार (एल्बम से फोटो)

 शनिवार की सुबह उसका शव उसके घर से तीन सौ मीटर दूरी पर गेहूं के खेत में मिला। उसके सिर के पीछे गर्दन से तेज हथियार से प्रहार व रेता हुआ था। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। सूचना पर कथैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं । वहां लोगों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित लोग शव को उठाने से रोक रखा है। आक्रोशित लोग अपहरणकर्ता व हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाने की मांग कर रहे हैं । वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …