
कमलेश वर्मा (मलिहाबाद/लखनऊ) :: प्रदेश सरकार के संकल्प के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र मलिहाबाद में 1 अगस्त से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान इस समय सफलता की ओर अग्रसर है इसी क्रम में अभियान की सफलता के क्रम में सोमवार को एडीएम सिटी विश्व भूषण मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती असमत आरा खान तथा प्रतिनिधि अहसन अजीज खान द्वारा यादगार स्वरूप संयुक्त रूप से दो क्रिसमस ट्री रोपित कर कर अभियान की सफलता को मूर्त रूप दिया गया।इस मौके पर एडीएम टीजी विश्वभूषण मिश्र ने कहा कि नगर पंचायत में चल रहा वरक्षारोपन अभियान सराहनीय है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अभियान की रूप रेखा पर चर्चा करते हुए अहसन अजीज खान ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 1350 पौधे रोपित करने के लक्ष्य के संदर्भ में अब तक 507 औषधीय और फलदार पेंड़ लगाए जा चुके हैं।सभी जरूरी तैयारिया पहले ही पूरी कर ली गई थीं ।नोडल विभाग से पौधों की आपूर्ति के सापेक्ष सारे वार्डों में जरूरत के मुताबिक वृक्षारोपण कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर नगर पंचायत क्षेत्र को हरीतिमा युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं पेड़ों को लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी निभाई जाएगी पेंड लगने के बाद ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !